इमरजेंसी वार्ड में लावारिस हालात में 18 घंटे पड़ा रहा शव

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार रात आठ बजे से एक अज्ञात शव पड़ा हुआ था और उसको देखने वाला कोई नहीं था, जबकि अस्पताल के डॉक्टर, स्थायी व आउटसोर्स कर्मचारी वहीं रहते हैं. इमरजेंसी में गंभीर मरीज का इलाज किया जाता है. वहीं सोमवार रात से शव पड़े होने के कारण […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार रात आठ बजे से एक अज्ञात शव पड़ा हुआ था और उसको देखने वाला कोई नहीं था, जबकि अस्पताल के डॉक्टर, स्थायी व आउटसोर्स कर्मचारी वहीं रहते हैं. इमरजेंसी में गंभीर मरीज का इलाज किया जाता है. वहीं सोमवार रात से शव पड़े होने के कारण मरीज सहित उसके परिजन को काफी परेशानी हो रही थी.

इसकी शिकायत कर्मचारियों ने अस्पताल के डॉक्टर व प्रभारी नर्स को दी. इसके बाद मंगलवार को लगभग दो बजे शव को अस्पताल शीतगृह में रखा गया. अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि आदित्यपुर बेको मोड़ के पास से एंबुलेंस चालक ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया था. बेहोश होने के कारण उसके नाम का पता नहीं चला और भर्ती होने के 10 मिनट के बाद ही उसकी मौत हो गयी. शव को देखने से लगता है कि सड़क दुर्घटना में वह घायल हुआ था. इसके बाद से ही शव इमरजेंसी वार्ड के बरामदा पर ही पड़ा हुआ था.

नौकरी को आया अधेड़ क्वार्टर की दीवार गिरने से घायल, इलाज के दौरान मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >