12 सदस्यीय टीम गठित, जिम्मेदारी निर्धारित

जमशेदपुर : बिरसानगर गुड़िया मैदान सामुदायिक भवन में लगने वाले लीज बंदोबस्ती कैंप के लिए बारह सदस्यीय टीम गठित की गयी है. एडीसी सौरव कुमार की अगुवाई में अंचलाधिकारी महेश्वर महतो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जयकांत कुमार सिंह के अलावा राजस्व कर्मचारियों की टीम मौजूद रहेगी. टीम के सदस्य अौर उनका दायित्व 1. सीओ महेश्वर महतो […]

जमशेदपुर : बिरसानगर गुड़िया मैदान सामुदायिक भवन में लगने वाले लीज बंदोबस्ती कैंप के लिए बारह सदस्यीय टीम गठित की गयी है. एडीसी सौरव कुमार की अगुवाई में अंचलाधिकारी महेश्वर महतो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जयकांत कुमार सिंह के अलावा राजस्व कर्मचारियों की टीम मौजूद रहेगी.

टीम के सदस्य अौर उनका दायित्व
1. सीओ महेश्वर महतो : लीज बंदोबस्ती के दस्तावेजों की जांच के बाद मंतव्य व अनुशंसा के साथ राजस्व कर्मी को देंगे
2. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जयकांत कुमार सिंह : प्राप्त आवेदन में दर्ज भूमि के विवरण मौजा, वार्ड नंबर, खाता नंबर, खेसरा नंबर, रकवा, चौहद्दी, किस्म जमीन की जांच व खतियानी प्रविष्टि कर सीओ को अनुशंसा करेंगे, लोगों को जरूरी जानकारी देंगे
3. राजस्व कर्मचारी (स्निग्धा चौघरी, राज कुमार प्रसाद, शुभ्र प्रकाश रुद्र, धरनीधर नायक) : आवेदन पत्र में दर्ज विवरण का स्थल स्थल निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन अपने मंतव्य अौर अनुशंसा के साथ चेक स्लीप सीओ को देंगे
4. अमीन (प्रेमचंद्र महतो, ग्रेगोरी खलको) : राजस्व कर्मी के जांच प्रतिवेदन एवं चेक स्लिप के आलोक में नक्शा तीन प्रति में तैयार करेंगे
5. लिपिक (रंजीत कुमार शर्मा, नवीन कुमार सिंह) : आवेदन पत्र को पंजीकृत कर आवेदक को प्राप्ति रसीद देंगे और राजस्व कर्मी को जांच हेतु अग्रसरित करेंगे
6. अनुसेवी (वीरेंद्र कुमार सिंह, बसंत कुमार रवि) : नियुक्त टीम के सदस्यों को सहयोग करेंगे.
सीएम के सामने फफक पड़ीं मुक्केबाज अरुणा
मुझे नहीं करनी है ऐसी नौकरी : अरुणा मिश्रा
इंटरनेशनल मुक्केबाज सह इंस्पेक्टर अरुणा मिश्रा ने सीएम से मिलने के बाद कहा कि मुझे नहीं करनी है ऐसी नौकरी. जिस विभाग के लिए उसने मेहनत कर नाम रोशन किया. उस विभाग की ओर से उन्हें ठेस के अलावा कुछ नहीं मिला. उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी कि इतना करने के बाद भी विभाग उनका साथ नहीं देगा. अरुणा ने बताया कि नौकरी छोड़ने की बात पर सीएम रघुवर दास ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने एसएसपी से बात कर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है. लेकिन अब तक उन्हें कोई फोन नहीं आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >