401 स्कूलों में नये सत्र से दाखिले पर लगी रोक

स्कूलों के िवलय की सूची आरडीडीइ को भेजी जायेगी जमशेदपुरठ : नीति आयोग के निर्देेश के आलाेक में विलय के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में चयनित 401 सरकारी स्कूलों में नये सत्र में दाखिले पर रोक लगा दी गयी है. कहा गया है कि संबंधित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक इन विद्यालयों में कोई दाखिला नहीं […]

स्कूलों के िवलय की सूची आरडीडीइ को भेजी जायेगी

जमशेदपुरठ : नीति आयोग के निर्देेश के आलाेक में विलय के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में चयनित 401 सरकारी स्कूलों में नये सत्र में दाखिले पर रोक लगा दी गयी है. कहा गया है कि संबंधित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक इन विद्यालयों में कोई दाखिला नहीं लेंगे. नये सत्र से जिले के 401 सरकारी स्कूलों के हजारों छात्र पोषक क्षेत्र के दूसरे स्कूल में पढ़ने के लिए जायेंगे.
स्कूलों के विलय होने के साथ विभाग पूर्व से अध्ययनरत छात्रों का नामांकन दूसरे नजदीक के स्कूल में करायेगा. इन स्कूलों के शिक्षकों और रसोइयों को संबंधित स्कूलों में जल्द ही पदस्थापित कर दिया जायेगा. इसकी कवायद जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से शुरू कर दी गयी है. जिला आरंभिक शिक्षा समिति द्वारा अनुमोदित स्कूलों की सूची को कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीइ) के पास भेजा जायेगा. आरडीडीइ के अनुमोदन के साथ ही विलय प्रक्रिया को विधिवत रूप से पूर्ण माना जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >