भारत बंद आज, बंदी कराने सड़क पर उतरेंगे आदिवासी और मूलवासी

जमशेदपुर : उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति अत्याचार निरोधक अधिनियम 1989 के महत्वपूर्ण अंशों में संशोधन किये जाने के विरोध में एसटी-एससी वर्ग के लोगों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है. ‘भारत बंद’ को लेकर एसटी-एससी संगठनों ने जगह-जगह बैठक कर बंद का समर्थन किया है. बंदी के […]

जमशेदपुर : उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति अत्याचार निरोधक अधिनियम 1989 के महत्वपूर्ण अंशों में संशोधन किये जाने के विरोध में एसटी-एससी वर्ग के लोगों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है.
‘भारत बंद’ को लेकर एसटी-एससी संगठनों ने जगह-जगह बैठक कर बंद का समर्थन किया है. बंदी के समर्थन में मुखी समाज, तुरी समाज, हो समाज, संताल समाज, मुंडा समाज, भूमिज समाज समेत अन्य आदिवासी-मूलवासी समाज के लोगों ने रविवार की शाम में अपने-अपने क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाल कर वाहन चालक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बंद को समर्थन करने की अपील की है.
सोमवार को आदिवासी-मूलवासी समुदाय के लोग सुबह में साकची आमबागान में एकत्रित होंगे. उसके बाद जुलूस निकाल बंदी करायेंगे. वहीं दूसरा जत्था स्टेशन चौक से सुंदरनगर तक जुलूस निकाल कर बंदी करायेगा. तीसरा जत्था बिरसानगर क्षेत्र में बंदी कराने निकलेगा.
वहीं कई लोग अपने-अपने आवासीय क्षेत्र में 30-40 का ग्रुप बनाकर सुबह से दुकानों को बंद कराने की अपील करेंगे. एसटी-एससी एक्ट में संशोधन मामले में आदिवासी-मूलवासी समाज के लोगों के अलावा कई झारखंड नामधारी राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से बंद को नैतिक समर्थन दिया है.
शहर व धालभूम अनुमंडल के सभी संवेदनशील अौर अतिसंवेदनशील इलाकों में रहेगी विशेष चौकसी
जमशेदपुर. एसटी-एससी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सोमवार को बुलाये ‘भारत बंद’ अौर कई सामाजिक अौर राजनीतिक दलों द्वारा बंद का समर्थन देने को लेकर झारखंड सरकार के गृह विभाग ने हाइ अलर्ट जारी किया है.
खासकर मानगो, बिष्टुपुर, शास्त्रीनगर, मकदमपुर, पोटका, हल्दीपोखर समेत अन्य संवेदनशील अौर अति संवेदनशील इलाकों में बंद से पूर्व विशेष चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है. इधर, धालभूम एसडीओ माधवी मिश्रा ने शहर समेत अनुमंडल के सभी 32 थाना क्षेत्र में एक-एक दंडाधिकारी की तैनाती की है. वहीं एसएसपी अनूप बिरथरे ने सभी थाना स्तर पुलिस पदाधिकारी अौर पुलिस फोर्स, महिला बल आदि की प्रतिनियुक्ति की है. इसके अलावा चार-पांच थाना के ऊपर एक वरीय दंडाधिकारी को अलग से जिम्मेवारी सौंपी है. इस तरह कुल 41 दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >