अरुणा मिश्रा के यहां चोरी मामले में एक युवक धराया, लैपटॉप बरामद

पुलिस ने सिदगोड़ा और सीतारामडेरा इलाके के कई चोरों को उठाया, जल्द हाे सकता है खुलासा जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा के घर से 15 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के लैपटॉप समेत कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है. पुलिस […]

पुलिस ने सिदगोड़ा और सीतारामडेरा इलाके के कई चोरों को उठाया, जल्द हाे सकता है खुलासा

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा के घर से 15 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के लैपटॉप समेत कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है.
पुलिस अलग-अलग गिरोह के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिये गये कई युवक ऐसे हैं, जो पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं. पुलिस टीम के सदस्य छापेमारी कर रहे हैं. वहीं पुलिस की टेक्निकल विभाग की टीम भी सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है. अरुणा मिश्रा के घर पर हुई चोरी के मामले की एसपी सिटी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि गुरुवार की दोपहर करीब 3.20 बजे अरुणा मिश्रा अपने कार्यालय के काम से पुलिस अॉफिस गयीं थीं.
काम पूरा करने के बाद करीब चार बजे जब वापस लौटी, तो देखा कि उसके क्वार्टर में रखे अालमारी का ताला टूटा हुआ है. साथ ही उसमें रखे गये सोने का मेडल व गहनाें की चोरी कर ली गयी है, जिसके बाद अरुणा मिश्रा ने इसकी सूचना सिटी एसपी को दी थी.
फुटेज में बैग लेकर जाते दिखा एक युवक
अरुणा मिश्रा के घर के पास एक क्वार्टर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को पैदल जाते देखा गया है. युवक के पास काले रंग की बैग भी है. पुलिस विभाग के टेक्निकल सेल की टीम युवक का फोटो प्रिंट आउट कराने के बाद गिरोह के लोगों से पहचान कराने का काम भी कर रही है. इसके अलावा भी टेक्निकल विभाग की टीम ने फुटेज में पाये गये कई युवकों को संदिग्ध बताया है. इसके आधार पर उन लोगों की भी खोजबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >