घायल बेटे को लेकर इलाज के लिए भटकता रहा पिता

हंगामे के बाद डॉक्टर बाहर निकल गये, कर्मचारियों ने 24 घंटे बाद आने की दी सलाह जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर निवासी अब्दुल सलीम की मौत को लेकर एमजीएम अस्पताल में चल रहे हंगामे के बाद अधिकांश डॉक्टर परिसर से बाहर निकल गये थे. इस दौरान पेड़ से गिरकर जख्मी बेटे को लेकर गोविंदपुर निवासी छोटू […]

हंगामे के बाद डॉक्टर बाहर निकल गये, कर्मचारियों ने 24 घंटे बाद आने की दी सलाह

जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर निवासी अब्दुल सलीम की मौत को लेकर एमजीएम अस्पताल में चल रहे हंगामे के बाद अधिकांश डॉक्टर परिसर से बाहर निकल गये थे. इस दौरान पेड़ से गिरकर जख्मी बेटे को लेकर गोविंदपुर निवासी छोटू मुर्मू इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे. यहां कर्मचारियों ने छोटू मुर्मू को कहा कि वह बेटे को लेकर 24 घंटे के बाद आये. अभी डॉक्टर नहीं है. पांच वर्षीय बच्चे के मुंह, पैर और शरीर में गंभीर चोट आयी थी. स्ट्रेचर नहीं मिलने से बच्चे काे गोद में लेकर इलाज के आस में छोटू मुर्मू इधर-उधर देर तक भटकता रहा.
मानगो बस स्टैंड में मारपीट के घायलों को करना पड़ा इंतजार. मानगो बस स्टैंड में हुई मारपीट में घायल पांच लोग अस्पताल के इमरजेंसी में आये. डाक्टर व नर्स के नहीं होने के कारण सभी को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा. अस्पताल अधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी ने कहा कि अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों के उग्र होने की आशंका से सेवाएं प्रभावित हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >