मानगो में अंधेरा मानगो के पांच इलाकों में ठप रही जलापूर्ति

जेनरेटर चलाकर भरा गया सोसायटी में पानी जमशेदपुर : चांडिल पावर ग्रिड के समीप अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन का केबुल पंचर होने से मंगलवार शाम 7.40 बजे से बुधवार दोपहर दो बजे तक मानगो समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही. सरायकेला-खरसावां के चांडिल, कपाली, मानगो, पारडीह, जवाहरनगर, चेपापुल, डिमना रोड, मिर्जाडीह, पटमदा-बोड़ाम तक […]

जेनरेटर चलाकर भरा गया सोसायटी में पानी

जमशेदपुर : चांडिल पावर ग्रिड के समीप अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन का केबुल पंचर होने से मंगलवार शाम 7.40 बजे से बुधवार दोपहर दो बजे तक मानगो समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही.
सरायकेला-खरसावां के चांडिल, कपाली, मानगो, पारडीह, जवाहरनगर, चेपापुल, डिमना रोड, मिर्जाडीह, पटमदा-बोड़ाम तक के इलाके इससे प्रभावित हुए. लगभग 18 घंटे तक बिजली गुल रहने से मानगो के पांच इलाकों में सुबह जलापूर्ति ठप रही. हालांकि अपार्टमेंटों में जेनरेटर चलाकर पानी भरा गया. बिजली कर्मियों ने रेलवे क्रॉसिंग के नीचे फाॅल्ट का पता लगाकर केबुल की मरम्मत की, इसके बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >