तीन खाता की जमीन की होगी लीज बंदोबस्ती

जमशेदपुर : सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र में एक जनवरी 1985 से पूर्व से सरकारी जमीन पर बसे लोगों को 30 साल के लिए लीज बंदोबस्ती के निर्णय के बाद जिला प्रशासन द्वारा 11 स्थानों पर लीज बंदोबस्ती का आवेदन लेने के लिए कैंप तय किया गया है उसमें मानगो भी शामिल है. मानगो के तहसील […]

जमशेदपुर : सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र में एक जनवरी 1985 से पूर्व से सरकारी जमीन पर बसे लोगों को 30 साल के लिए लीज बंदोबस्ती के निर्णय के बाद जिला प्रशासन द्वारा 11 स्थानों पर लीज बंदोबस्ती का आवेदन लेने के लिए कैंप तय किया गया है उसमें मानगो भी शामिल है. मानगो के तहसील कचहरी में यह कैंप लगाया जायेगा. विभागीय सूत्रों के अनुसार मानगो के खाता नंबर 908, 727 अौर 1249 की जमीन की लीज बंदोबस्ती के आवेदन लिये जायेंगे.

एक-एक खाता में एक हजार से ज्यादा प्लॉट है अौर तीनों खाता पर एक लाख से ज्यादा लोग बसे हुए हैं. इन तीनों खाता नंबर पर एक जनवरी 1985 के पूर्व से बसे लोग लीज बंदोबस्ती के लिए आवेदन दे सकेंगे. बताया जाता है कि इन तीनों खातों में बसे हुए कई लोगों के खतियान में स्थायी लीज भी लिखा हुआ है, अर्थात उन्हें स्थायी लीज दिया हुआ है. पूर्वी विस क्षेत्र में पानी की किल्लत पर डीसी से की चर्चा. विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राम बाबू तिवारी, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा ने बुधवार को उपायुक्त अमित कुमार से भेंट की अौर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र की बस्तियों में पानी की किल्लत पर चर्चा की तथा गर्मी के आगमन को देखते हुए पानी की किल्लत की समस्या को दूर करने की मांग की. बस्ती विकास समिति द्वारा पूर्वी क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिस पर उपायुक्त से चर्चा की गयी.

15 अप्रैल तक शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा करें. उपायुक्त अमित कुमार ने सभी बीडीअो को 15 अप्रैल तक शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है. बुधवार को बीडीअो के साथ वीडियो काॅन्फ्रेसिंग कर उपायुक्त ने शौचालय निर्माण की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने शौचालय निर्माण का काम धीमा होने पर नाराजगी जाहिर की. उपायुक्त ने 15 अप्रैल तक बेस लाइन सर्वे के अनुसार नये शौचालय तथा स्लीप बैक शौचालय का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही जिन रानी मिस्त्रियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है उन्हें काम पर लगाने तथा उनके साथ एक नियमित मिस्त्री को भी लगाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >