टेल्को में सास को जला कर मारने की आरोपी बहू दोषी करार

जमशेदपुर : सास सीता देवी को किरासन डाल कर जलाने की आरोपी बहू पूजा पांडेय को एडीजे-9 की कोर्ट ने दोषी करार कर दिया. इस मामले में 10 लोगों की गवाही हुई. सजा आज सुनाई जायेगी. इस मामले में मृतका के बेटे मन्नू पांडेय ने पूजा के खिलाफ टेल्को थाने में हत्या का केस दर्ज […]

जमशेदपुर : सास सीता देवी को किरासन डाल कर जलाने की आरोपी बहू पूजा पांडेय को एडीजे-9 की कोर्ट ने दोषी करार कर दिया. इस मामले में 10 लोगों की गवाही हुई. सजा आज सुनाई जायेगी. इस मामले में मृतका के बेटे मन्नू पांडेय ने पूजा के खिलाफ टेल्को थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था. घटना 2015 की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पूजा का अपनी सास सीता देवी से झगड़ा हुआ था. जिसके बाद बहू ने उन पर केरोसिन डालकर आग लगा दिया. सास को टीएमएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हाे गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >