जमशेदपुर. सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए जमशेदपुर से 160 श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ. सरदार अमरजीत सिंह बॉबी के नेतृत्व में यह जत्था जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से रवाना हुआ. इस जत्थे की सबसे बड़ी खासियत 107 वर्ष की एक वृद्ध माता हैं, जो लगातार आठवीं बार हेमकुंड साहिब की कठिन यात्रा पर जा रही हैं. उनके साथ अमरजीत सिंह बॉबी की बुजुर्ग माताजी भी यात्रियों का हौसला बढ़ाने के लिए इस यात्रा में शामिल हैं. सभी तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया. इस विशेष मौके पर श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. श्रद्धालुओं की हौसला अफजाई के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी शिव शंकर सिंह, उपाध्यक्ष हरमिंदर सिंह मेदी, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला, ज्ञानी जसपाल सिंह छाबड़ा और सलाहकार परविंदर सिंह सोहल समेत कई लोग पहुंचे. विदाई से पहले सीजीपीसी और रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी द्वारा अमरजीत सिंह बॉबी व अन्य तीर्थयात्रियों को गुरु घर का आशीर्वाद स्वरूप सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके बाद भाई जसपाल सिंह छाबड़ा ने यात्रियों की सुखद व सफल यात्रा के लिए गुरु महाराज के चरणों में अरदास की.
107 वर्षीय वृद्ध माता के हौसले के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ 160 श्रद्धालुओं का जत्था

श्री हेमकुंड साहिब को रवाना हुआ टाटानगर से धार्मिक जत्था | Prabhat Khabar Network
Copied link
जमशेदपुर से 160 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। 107 वर्षीय वृद्ध माता का जज्बा देख सभी हैरान, जानिए पूरी खबर।