जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल का भूमिपूजन, समुद्री पोत का मॉडल बनेगा आकर्षण का केंद्र

आदित्यपुर. जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से ओल्ड एम टाइप मैदान में बनने वाला दुर्गापूजा पंडाल इस साल समुद्री मालवाहक पोत (नाव) के रूप में होगा. इसमें समुद्र किनारे पर जंगल व जीव-जंतु दिखायी देंगे. यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने पूजा पंडाल के भूमिपूजन के दौरान दी. उन्होंने बताया कि […]

आदित्यपुर. जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से ओल्ड एम टाइप मैदान में बनने वाला दुर्गापूजा पंडाल इस साल समुद्री मालवाहक पोत (नाव) के रूप में होगा. इसमें समुद्र किनारे पर जंगल व जीव-जंतु दिखायी देंगे. यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने पूजा पंडाल के भूमिपूजन के दौरान दी. उन्होंने बताया कि नाव के ऊपर पाल खींचने वाला नाविक बांग्ला व हिंदी गीत गाता हुआ रहेगा. जो जीवन में निरंतर चलते जाने का संदेश देने वाला होगा.

पंडाल में समुद्री लहर दिखाने की व्यवस्था होगी. पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा निर्मित इस पंडाल की ऊंचाई 70 फीट होगी. इसके अंदर 21 फीट ऊंची व 28 फीट चौड़ी प्रतिमा होगी. इस अवसर पर जीएसपी सिन्हा, एके श्रीवास्तव, जगदीश नारायण चौबे, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, किशोर यादव, शंकर सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, प्रवीण सिंह, कल्लू सिंह, समरेंद्र नाथ तिवारी, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे.

विद्युत सज्जा देखते बनेगी : श्री सिंह ने बताया कि इस बार विद्युत सज्जा भी देखते बनेगी. एलइडी लाइट की विद्युत सज्जा कई तरह की झांकियों वाली होगी. जिसे पंडाल व सड़कों पर लगाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >