रांची : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने रांची के कोकर स्थित अदिति इंडेन एजेंसी से अपने व्यावसायिक ग्राहकों के लिए इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ सेवा शुरुआत कर दी है। इस सेवा के तहत 10 किलो के कंपोजिट गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर एजेंसी द्वारा तीन से चार घंटे के भीतर एक्सप्रेस डिलिवरी करने का वादा किया गया है. यह सेवा पुणे, गुरुग्राम, इंदौर व कोयंबटूर जैसे बड़े शहरों के बाद राजधानी रांची में भी लांच की गयी है. इसके तहत उच्च सुरक्षा वाले लाइट पारदर्शी पैनल में गैस सिलिंडर लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा.
कनेक्शन लेने के लिए देने होंगे 535.5
ज्ञात हो कि घरेलु गैस का नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को अभी 4214 रुपये देने पड़ रहे हैं, वहीं एक्स्ट्रालाइट कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का कनेक्शन लेने के लिए 535.5 रुपये ज्यादा यानी 4749.5 रुपये देने होंगे.इस नयी सेवा की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई भी आइडी प्रूफ नहीं देना होगा. मंगलवार को इस सेवा की शुरुआत कोकर स्थित अदिति इंडेन से की गयी. कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में अदिति इंडेन के सिद्धार्थ शंकर ने इसे लांच किया.
ये भी पढ़ें: क्या आपको गैस मिलने में हो रही है दिक्कत, यहां जानिए कौन चुरा रहा है आपका गैस सिलेंडर
कैसे मिलेगा कनेक्शन
इस नयी सेवा के तहत महज एड्रेस प्रूफ पर ही सिलिंडर की डिलिवरी और नया कनेक्शन दे दिया जायेगा. इसमें किसी तरह की ई-केवाईसी की भी जरूरत नहीं होगी. न ही ग्राहकों के लिए कोई कोटा निर्धारित होगा. अभी जिन लोगों को नया कनेक्शन मिलने में दिक्कत हो रही है, उनके लिए एक्स्ट्रालाइट नाउ सिलेंडर सबसे अच्छा उपाय है. यह सिलेंडर इंडेन के एलपीजी एजेंसी में उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना, 15 अगस्त तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो महंगा पड़ सकता है सिलेंडर
