यूथ विंग ने गोशाला के कर्मचारियों में बांटे रेनकोट

आगे भी जरूरतमंद कर्मियों की सहायता करेगी संस्था

हजारीबाग. हजारीबाग यूथ विंग ने सोमवार को हजारीबाग गोशाला परिसर में कर्मचारियों के बीच रेनकोट का वितरण किया. संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि गोशाला के कर्मचारी बारिश, गर्मी और सर्दी की परवाह किये बिना निरंतर सेवा करते हैं. ऐसे में रेनकोट उनके लिए सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा पथ का सहायक साधन है. संस्था आगे भी ऐसे जरूरतमंद कर्मियों की सहायता करती रहेगी. अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि गोशाला के कर्मचारी सिर्फ गो माता की सेवा ही नहीं करते, बल्कि घरों में दूध वितरण जैसे कार्यों में भी लगे रहते हैं. बारिश में इनका कार्य प्रभावित न हो, इसलिए रेनकोट वितरित किया गया. मौके पर संस्था के विकास तिवारी, संजय कुमार, प्रवेक जैन, उदित तिवारी, विनय पांडे, गोशाला के बजरंग अग्रवाल, बिनोद कुमार जैन, साधना जैन सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >