सड़क दुघर्टना में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

प्रखंड के कपका समीप हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बरकट्ठा. प्रखंड के कपका समीप हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब मोटर साइकिल नंबर जेएच 02 बीयू 6788 के अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त होने में ग्राम सलैया निवासी असीम कुमार राणा 20 वर्ष पिता अशोक राणा घायल हो गये. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. पांच बच्चों का पिता नाबालिग को लेकर फरार, अपहरण का मामला दर्ज हजारीबाग. गया ज़िले के शर्माबाजार निवासी मो. नौशाद पर नाबालिग लड़की के अपहरण का गंभीर आरोप लगा है. प्राथमिकी के अनुसार, आठ फरवरी 2026 को नौशाद ने लड़की को पैसों के लालच में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. नौशाद शादीशुदा है और पांच बच्चों का पिता है. बताया गया है कि वह अपने मामा के घर आया था और वहीं रहने के दौरान नाबालिग के संपर्क में आया. विश्वास में लेकर उसने लड़की को फरार कर दिया. लड़की के परिजनों ने खोजबीन शुरू की और इसी बीच आरोपी ने लड़की के पिता को फोन कर दस लाख रुपये की फिरौती की मांग की. प्राथमिकी में यह भी दर्ज है कि आरोपी और नाबालिग के पिता रिश्ते में मामा-भगीना हैं. थाना प्रभारी रोशन कुमार वर्णवाल ने कहा कि नाबालिग को भगाने और अपहरण करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >