विश्व आदिवासी दिवस पर चौपारण में निकली रैली, एकजुटता और अधिकारों के संरक्षण का दिया संदेश

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चौपारण में आदिवासी समाज ने रैली निकालकर अपनी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट

चौपारण: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को चौपारण प्रखंड के विभिन्न गांवों में रहने वाले आदिवासी समाज के लोगों ने रैली निकाली. बड़ी संख्या में लोग केंदुआ मोड़ पर जुटे और रैली की शक्ल में जीटी रोड होते हुए ललकी माटी पहुंचे. यहां रैली आमसभा में तब्दील हो गयी. रैली में शामिल लोगों ने आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया.

आमसभा में वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी है. इसे संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है. वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की. कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से महिला-पुरुष सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >