महिला का फोटो एडिट कर वायरल अौर ब्लैकमेल कर रहा था, पकड़ाया

साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सिम जब्त

हजारीबाग. एक महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में साइबर पुलिस ने चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोहद गांव के छोटू कुमार उर्फ मनदीप कुमार उर्फ अवनीश राज को गिरफ्तार किया है. उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया. उस पर सोशल मीडिया में अश्लील फोटो पोस्ट कर महिला को बदनाम करने एवं ब्लैकमेल करने का आरोप है. मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महिला का फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीर बनाकर आरोपी ने विभिन्न सोशल मीडिया में पोस्ट किया है. मई महीने में उसके द्वारा लगातार महिला का एडिट फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला गया. इसके बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा. पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी. तब पीड़िता के पति ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. मामले के उद्भेदन व गिरफ्तारी के लिए हजारीबाग एसपी ने एक टीम गठित की थी. टीम ने सूचना एवं तकनीक के सहयोग से आरोपी छोटू कुमार उर्फ मनदीप कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जब्त किया है. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. टीम में इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, एसआइ राजन कुमार, देवानंद कुमार एवं आरक्षी बलराम महतो शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >