हजारीबाग के विष्णुगढ़ में साप्ताहिक बाजार में करंट से महिला की मौत

Hazaribagh News: हजारीबाग के विष्णुगढ़ के साप्ताहिक बाजार में करंट से महिला की मौत हो गई. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से जयनारायण और विनय पाठक की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बनासो साप्ताहिक बाजार में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. मौसम खराब और तेज बारिश के दौरान बिजली का पोल और तार अचानक गिर जाने से एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. महिला बाजार मे सब्जी बेच रही थी. 

महिला की मौके पर मौत 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका सोहगी देवी 50 वर्ष पति गंदोरी महतो ग्राम बकसपुरा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. बताया जाता है कि दोपहर में अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान बाजार क्षेत्र में लगा बिजली का पोल तार सहित गिर गया, जिसकी चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई. 

बाजार में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद बाजार में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को उठाने से मना कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची पर स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी आएंगे तभी शव को उठाने देंगे. 

मुआवजा की मांग 

बकसपुरा पंचायत के मुखिया सह स्थानीय निवासी ननकू महतो ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुआवजा की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >