केरेडारी. पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना की एमडीओ त्रिवेणी कंपनी ने केरेडारी के इतिज व सिरमा मुख्य मार्ग में मिट्टी डालकर सड़क की हालत कीचड़ से खस्ता कर दी है. कीचड़ के कारण इस सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय इतिज-सिरमा में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल जाने भी परेशानी हो रही है. लोग बाइक से चल नहीं पा रहे. गुरुवार को दोनों गांव के ग्रामीणों ने कंपनी के सीएचपी ऑफिस को घेरा, उसके बाद काम बंद करा दिया. ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी जब तक सड़क ठीक नहीं करती है, तब तक कोई काम नहीं होने देंगे. इसके बाद कंपनी की ओर से एक पोकलेन मशीन सड़क साफ कराने में लगायी गयी, तब काम शुरू किया गया. इस दौरान कुलदीप गंझू, भोला गंझू, अनीश गंझू, कार्तिक गंझू, अजय भोक्ता, धनेश्वर गंझू, हुसैनी गंझू, नरेश गंझू, बादल गंझू, अंबेडकर गंझू, रितेश गंझू, रामशरण गंझू, बालेश्वर गंझू, लालमन गंझू, खिरोधर गंझू, किशोर गंझू, प्रवीण गंझू, भगीरथ गंझू, राजू गंझू, नागेंद्र गंझू, जीतन गंझू समेत अन्य मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
