मानव शृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर हजारीबाग झील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया.

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत निगम ने झील परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

हजारीबाग.

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर हजारीबाग झील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान का शुभारंभ नगर आयुक्त ने किया. इसमें सद्वावना विकास मंच, श्रीरामचरित सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय सिंह, महिला अध्यक्ष स्वेता सिंह, महताब आलम, सोहेब अहमद, शिबली अहमद, एहसान, मनोज कुमार, सुधा कल्याण व झील पर्यावरण समिति के सदस्य शामिल थे. नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जन विकसित करने का प्रयास किया गया है. इसमें मानव शृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया. नगर आयुक्त ने शहरवासियों से शहर को साफ रखने की अपील की है. कूड़ा-कचरा जहां-तहां न फेंक, निर्धारित स्थान में ही कूड़ा फेंके अभियान में नगर प्रबंधक राजीव रंजन, फरहत अनिसी, अर्पण इंदवार, लेमांशु कुमार, मो महफुज आलम, कनीय अभियंता रामचंद्र प्रसाद, सुधीर कुमार, अंकित कुमार, आतिश आनंद, शाहिल कुमार रवी, तिलकधारी बेदिया, अविनाश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

इसके अतरिक्त नगर आयुक्त ने डंपिंग यार्ड मंडई, मार्केट कॉम्प्लेक्स, टैक्सी स्टैंड, खीरगांव में प्रस्तावित आईएसबीटी का निरक्षण किया. इस दौरान उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह, कनीय अभियंता रामचन्द्र प्रसाद उपस्थित थे. डंपिंग यार्ड में पाए गए अतिक्रमण को नगर आयुक्त ने संज्ञान में लिया. उन्होंने उसे जल्द हटाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >