केरेडारी. थाना क्षेत्र के बेल चौक के समीप लवली बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान नौवाखाप गांव निवासी संतोष महतो और हेमराज महतो के रूप में हुई है.
हजारीबाग जाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से हजारीबाग जा रहे थे. इसी दौरान बेल चौक के समीप लवली बस की चपेट में आ गये. हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.
सिर में लगी गहरी चोट, मेडिकल कॉलेज रेफर
दोनों युवकों के सिर में गहरी चोट आयी है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया.
