दो मोटर साइकिल आपस में टकराये

टंडवा हजारीबाग मुख्य पथ में स्थित कोदवे चौक के समीप दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गयी.

केरेडारी. टंडवा हजारीबाग मुख्य पथ में स्थित कोदवे चौक के समीप दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गयी. जिसमें दोनों मोटर साइकिल में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गये. घायलों में जोरदाग गांव निवासी भाई सुनील कुमार महतो व संतोष महतो, टंडवा थाना क्षेत्र के सेरनदाग निवासी विकास कुमार अरुण कुमार, सोहन महतो शामिल हैं. जिसमें सुनील कुमार महतो, संतोष महतो वा अरुण कुमार का हालत गंभीर हैं. सुनील का हाथ वा पैर टूट गया है. घटना शुक्रवार सुबह 10.30 बजे की है. सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा केरेडारी सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में घायलों के परिजनों ने बताया कि टंडवा थाना क्षेत्र के सेरनदाग गांव निवासी विकास कुमार, अरुण कुमार, सोहन महतो स्प्लेंडर प्लस में सवार हो कर कंडाबेर की ओर जा रहे थें. इसी दौरान विपरीत दिशा में आ रहे सुनील कुमार महतो व संतोष महतो मोटर साइकिल समेत दोनों में भिड़ंत हो गयी. जिसमें सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को केरेडारी सीएचसी में इलाज के पहुंचाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >