इचाक. थाना क्षेत्र के कारीमाटी वन क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही दो अलग-अलग शराब भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया. इस दौरान करीब पांच हजार किलो भिगोया जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कारीमाटी जंगल एवं सुनसान इलाकों में लंबे समय से अवैध देशी शराब निर्माण का धंधा चल रहा है. इसके बाद सशस्त्र बल के जवानों के साथ छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित दो शराब भट्ठियों को तोड़ा गया. पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी जंगल की ओर भाग गये.
दो शराब भट्ठी ध्वस्त, पांच हजार किलो जावा नष्ट
कारीमाटी वन क्षेत्र में छापेमारी
