ट्रक चालक की सड़क दुर्घटना में मौत

केरेडारी के कुठान गांव का रहनेवाला था

केरेडारी. केरेडारी थाना क्षेत्र के कुठान गांव निवासी ट्रक चालक आशीष कुमार रजक (32 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार आशीष कुमार रजक (पिता शिवनारायण रजक) टंडवा थाना क्षेत्र के सिमरिया रोड स्थित कनोदी नदी अहमदनगर के पास ट्रक खड़ा कर पीछे ब्रेकडाउन चेक कर रहा था. इसी बीच केरेडारी कोल माइंस की ओसेल कंपनी का हाइवा (जेएच02बीएस-5850) ने आशीष को धक्का मार दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो. आशीष की मौत के बाद उसकी पत्नी चमेली देवी व दो पुत्रियों 10 वर्षीय नंदनी कुमारी एवं सात वर्षीय अंजली कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है.

सड़क दुर्घटना में घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम बंडासिंघा निवासी अरुण कुमार यादव (48 वर्ष, पिता कामेश्वर यादव) गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

दुर्घटना में घायल महिला की मौत

बरही. सड़क दुर्घटना में घायल कुंती देवी (55 वर्ष, पति खेमलाल भगत) की रिम्स में बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह मंगलवार को फॉरेस्ट क्वार्टर के पास दुर्घटना में घायल हो गयी थी. उसे बाइक ने धक्का मार दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >