...दातुन तोड़ने गये तीन युवकों पर जंगली हाथी ने किया हमला, एक की मौत, दो घायल

बुढ़वा स्थित टीटीआई जंगल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब दातुन तोड़ने गये तीन युवकों पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया

4हैज3में- मृतक जमुना राम 4हैज4में- घायल रामस्वरूप राम 4हैज5में- घायल मिथलेश राम हजारीबाग. बुढ़वा स्थित टीटीआई जंगल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब दातुन तोड़ने गये तीन युवकों पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया. इस हमले में बेहरी गांव निवासी 32 वर्षीय जमुना राम की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो अन्य युवक रामस्वरूप राम (31) और मिथलेश राम घायल हो गये. दोनों घायल युवक किसी तरह जान बचाकर जंगल से भाग निकले और गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी. घायल रामस्वरूप राम ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे वे तीनों जंगल में दातुन तोड़ने गये थे. सड़क से लगभग 50 मीटर अंदर घुसते ही अचानक एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। सबसे पीछे चल रहे रामस्वरूप पर हाथी ने पहले हमला किया, लेकिन वे किसी तरह बच निकले. इसके बाद हाथी ने मिथलेश की ओर दौड़ लगायी, जो भी भागने में सफल रहा। इसी दौरान सबसे आगे चल रहे जमुना राम को हाथी ने पकड़ लिया और पैरों से कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पटाखे व डुगडुगी बजाकर हाथी को भगाया. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, बहेरी मुखिया पवन कुमार यादव और सखिया मुखिया इम्तियाज आलम भी घटनास्थल पर पहुंचे. वन विभाग की टीम ने शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा और मृतक के परिजनों को 50,000 की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की. मुखिया पवन कुमार यादव और कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने वन विभाग से मांग की है कि मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाये, ताकि परिवार को स्थायी सहायता मिल सके. वन विभाग ने बुढ़वा टीटीआई जंगल और आसपास के क्षेत्रों बहेरी, सखिया, गुरहेत और पौता पंचायतों में लाउडस्पीकर से घोषणा कर ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की है. विभाग ने बताया कि पिछले दो दिनों से जंगली हाथी इन क्षेत्रों में सक्रिय है और 3 जुलाई को बुढ़वा में कटहल के पेड़ को भी नुकसान पहुंचा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >