ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी की

स टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा में ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली.

12 बरकट्ठा 1 में – विद्यालय में ताला तोड़कर किया गया चोरी.

बरकट्ठा. प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा में ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय में प्रधानाध्यापक कक्ष समेत तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. जिसकी जानकारी गुरुवार की सुबह शिक्षकों के विद्यालय पहुंचने पर हुई. इस बाबत प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार पांडेय ने बरकट्ठा थाना में आवेदन दिया है. जिसमें बताया है कि विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद तीन कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने एलईडी स्क्रीन पैनल, प्रोजेक्टर, डीवीआर, यूपीएस, बैटरी, मॉनीटर, साउंड बॉक्स, इनवर्टर और कंप्यूटर सेट समेत अन्य उपकरणों को चोरी कर ली है. साथ ही प्रधानाध्यापक कक्ष के अलमीरा तोड़कर कई जरूरी कागजातों की चोरी एवं कई कागजातों को क्षतिग्रस्त कर दिया. जबकि कई सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उन्होंने बताया कि एक वर्ष के दौरान यह तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. जिसका आवेदन थाना में देने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. सूचना पाते ही बरकट्ठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी आज

प्रतिनिधि कटकमसांडीकटकमदाग प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में 13 फरवरी को जिला स्तरीय कृषि मेला-सह- प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मेला का उदघाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव, प्रदीप प्रसाद, रौशन चौधरी आदि लोग करेंगे. हजारीबाग आत्मा कार्यालय की ओर से आयोजित कृषि मेला में जिला के विभिन्न प्रखंडों के किसान उपस्थित रहेंगे. मेला में प्रत्येक प्रखंड से बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन से चार किसानों को उत्कृष्टता के आधार पर पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >