आजसू नेता के घर में चोरी

तीन लाख नकद व गहने चुरा ले गय

बरही. आजसू के बरही विधानसभा अध्यक्ष राज सिंह चौहान के बरही कलाली रोड स्थित मकान में बुधवार की रात चोरी हो गयी. चोर मकान के निचले व ऊपरी तल्ले में रखे सभी अलमीरा को तोड़कर व पलंग के बॉक्स को खोलकर तीन लाख से अधिक नकदी व सोने-चांदी के गहने चुरा ले गये. पहचान होने के डर से चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. भुक्तभोगी राज सिंह चौहान ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ मुहल्ले के कृष्णा प्रजापति की शादी की सालगिरह की पार्टी में गये हुए थे. घर में केवल वृद्ध माता-पिता थे. माता-पिता को घर में खट पट की आवाज सुनायी पड़ी, तो उन्हें घर में चोरों के घुसे होने का शक हुआ. उन्होंने मोबाइल पर दबी आवाज में फोन कर इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही वह पार्टी छोड़कर लोगों के साथ घर पहुंचे, तबतक चोर अपना काम करके निकल चुके थे. कमरे में सारे सामान बिखरे पड़े थे. अलमीरा टूटे हुए थे. पलंग का बॉक्स खुला हुआ था व नकद रुपये और गहने गायब थे. सीसीटीवी चेक करने पर वह क्षतिग्रस्त मिला. उन्होंने घटना की सूचना बरही थाना प्रभारी आभास कुमार को दी. उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. चोरों को जल्द गिरफ्तार करें : घटना की सूचना पर विधायक मनोज कुमार यादव राज सिंह चौहान के घर पहुंचे. उन्होंने बरही थाना प्रभारी को बुलाकर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा. विधायक ने कहा कि बरही व चौपारण क्षेत्र में चोरी व आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है. आम लोग भयभीत हैं, वहीं पुलिस बेफिक्र बनी हुई है. यह सब नहीं चलेगा. थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है. क्षतिग्रस्त सीसीटीवी का फुटेज निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >