बरही. प्रखंड परिसर स्थित मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में शनिवार की रात चोरी हो गयी. चोर मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकद सहित सोने-चांदी के गहने ले उड़े. चोरी यह घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. घटना को लेकर मंदिर के पुजारी अनुज शर्मा ने बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार दानपेटी में सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 15 हजार नकद थे. घटना की जानकारी रविवार की सुबह करीब आठ बजे हुई, जब पुजारी अनुज शर्मा मंदिर पहुंचे.
शिव मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी

शिव मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी
Copied link
चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद