संघ ने विधायक को ज्ञापन सौंपा

विधायक ने समस्याओं को विधानसभा में उठाने का दिया आश्वासन

बरकट्ठा. आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ ने विधायक अमित कुमार यादव के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. विधायक की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन दिया. विधायक से मोबाइल फोन पर संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराया. विधायक ने कहा आप सभी की मांग जायज है. उन्होंने समस्याओं को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया. प्रखंड अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि 18 अप्रैल को रांची में सीएम आवास का घेराव करेंगे, जिसमें बरकट्ठा के तमाम सहायक अध्यापक शामिल होंगे. मौके पर सचिव अरुण कुमार मंडल, मुकेश पांडेय, चंदन पांडेय, श्याम किशोर पांडेय, भुनेश्वर सिंह, राघवेंद्र लाल, चांद अंसारी, राजन चौधरी, संतोष वर्णवाल, राजेंद्र गुप्ता, घनश्याम सिंह, उमा कुमारी, मंजू कुमारी, सरिता कुमारी, रेखा कुमारी, ललिता कुमारी, अनुराधा कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

गायत्री परिवार ने की शताब्दी वर्ष के कार्यों की समीक्षा

चरही. अखिल विश्व गायत्री परिवार चरही प्रज्ञा मंडल चरही चौक में साप्ताहिक यज्ञ, हवन के बाद गायत्री परिवार के लोगों के बीच गोष्ठी हुई. बैठक गायत्री परिवार के हजारीबाग जिला समन्वयक समिति की ओर से की गयी. इसमें शताब्दी वर्ष की प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान रमेश यादव ने कहा कि गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य मनुष्यों में देवत्व का अवतरण, बाल संस्कार, पुंसवन संस्कार और सनातन संस्कृति को घर-घर पहुंचाना है. शताब्दी वर्ष में सामूहिक यज्ञ जैसे कार्य तय किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >