400 मीटर दौड़ में रौशन पांडेय बना प्रखंड विजेता

खपरियावां बीआरसी में आयोजित दो दिवसीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 31 अगस्त को हो गया.

खपरियावां बीआरसी में दो दिवसीय खेलो झारखंड का समापन

कटकमसांडी.

खपरियावां बीआरसी में आयोजित दो दिवसीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 31 अगस्त को हो गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह का छात्र रौशन कुमार पांडेय 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लाकर प्रखंड विजेता बना. वहीं, 200 मीटर दौड़ और रिले रेस में उमवि नावाडीह का चंदन कुमार प्रथम स्थान पर रहा. प्रतियोगिता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रमा पांडेय और बीपीओ पंकज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ. सभी विजेता प्रतिभागियों को बीपीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरपी नाज परवीन, राजेश अग्रवाल, गौतम सेन, आरपी अनुपमा रानी, संजय कुमार, भवानी प्रसाद, कुंज बिहारी, बिंदु लता, मनीषा कुमारी, रवि कुमार, आशीष कुमार, जहांगीर अंसारी, स्वदेश ओझा, प्रभात ओझा, पंकज ओझा, सरिता देवी, ललन कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >