अजय ठाकुर की रिपोर्ट
चौपारण (हजारीबाग) : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को चौपारण प्रखंड के विभिन्न गांवों में रहने वाले आदिवासी समाज के लोगों ने रैली निकाली. बड़ी संख्या में लोग केंदुआ मोड़ पर जुटे और रैली की शक्ल में जीटी रोड होते हुए ललकी माटी पहुंचे. यहां रैली आमसभा में तब्दील हो गयी.
रैली में शामिल लोगों ने आदिवासी समाज की एकजुटता, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण का संदेश दिया. आमसभा में वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी है. इसे संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है.
वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की. कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से महिला-पुरुष सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए.
ये भी पढ़ें- International Tribal Day 2026: 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है आदिवासी दिवस? जानिए पूरी कहानी
