शहर में दुर्गापूजा का उत्साह, लोगों की आस्था के आगे बारिश फीकी पड़ी

शहर में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पर है. मंगलवार को हजारीबाग में दोपहर 12 बजे से करीब दो बजे तक लागातार बारिश होती रही.

हजारीबाग. शहर में दुर्गापूजा का उत्साह चरम पर है. मंगलवार को हजारीबाग में दोपहर 12 बजे से करीब दो बजे तक लागातार बारिश होती रही. लेकिन बारिश लोगों की आस्था के आगे फीकी पड़ गयी. महाअष्टमी पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों में उमड़़ती रही. पूजा के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. पूजा पंडालों में सुबह सात बजे से ही महाअष्टमी पूजा प्रारंभ हो गयी थी. कन्या कुमारी की पूजा पूरी विधि विधान से पूजा पंडालों में किया गया. दोपहर 1.45 बजे संधि बली, महाआरती का आयोजन किया गया. पंडालों में मां की महिमा को लेकर भजन कीर्तन कर रही है. पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. कोर्रा सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति में गंगा आरती की तर्ज पर दुर्गा आरती प्रत्येक साल की जा रही है. इस आरती को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. दीपूगढ़ा गोलंबर में अष्टमी पूजा धूमधाम से मनायी गयी हजारीबाग. हजारीबाग को-ऑपरेटिव कॉलोनी दीपूगढ़ा गोलंबर में मां दुर्गा की अष्टमी पूजा धूमधाम से की गयी. काफी संख्या में महिला श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे. आचार्य सुनील पांडेय ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करायी. शारदीय दुर्गापूजा समिति की ओर से आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विद्युत सज्जा की गयी. समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह, सीताराम मेहता, संजय कुमार, अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मूर्ति का विसर्जन एकादशी तीन अक्तूबर को जबरा तालाब में बाजे गाजे के साथ किया जायेगा. इसके पूर्व प्रत्येक दिन संध्या को महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धाल शामिल होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >