रैयतों ने कहा, कंपनी को जमीन नहीं देंगे

बैठक कर किया प्रस्ताव पारित, कमेटी का भी गठन

बड़कागांव. हरली पूजा समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हरली में हुई. अध्यक्षता पूर्व मुखिया महेंद्र महतो ने की. बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कंपनी को जमीन नहीं देने का निर्णय पारित किया. जिसे लेकर कमेटी की गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष त्रिवेणी, सचिन किशन राणा, अध्यक्ष धनेश्वर, उपाध्यक्ष संतोष कुमार राणा, उपसचिव विक्की कुमार साहू को बनाया गया. वहीं 11 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन हुआ. ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी कंपनी को किसी भी कीमत पर जमीन नहीं दी जायेगी. क्षेत्र की जमीन उपजाऊ है. यहां बहुफसली खेती होती है. 2013 अधिनियम में भी कहा गया है कि बहुफसली एवं उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जायेगा. मौके पर विस सांसद प्रतिनिधि उमेश दांगी, सबुर महतो, मुखिया कविता देवी, पंसस कोशिला देवी, उमेश कुमार, केशवनाथ महतो, बिगेश्वर महतो, उपेंद्र कुमार, भागिनाथ महतो, शिवदयाल महतो, रामसुंदर महतो, भुनेश्वर साव, कुलेश्वर महतो, पप्पू कुमार, नरेश कुमार, प्रेम भारती, नागेश्वर महतो, सेवंती कुमारी, प्रो अवधेश महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >