पीसीसी पथ की घेराबंदी की, ग्रामीणों की पहल पर हटा

दारू थाना क्षेत्र के पुनाई पंचायत अंतर्गत लोहंड़ी गांव में एक गंभीर विवाद सामने आया है,

24हैज22में- पीसीसी पथ की घेराबंदी दारू. दारू थाना क्षेत्र के पुनाई पंचायत अंतर्गत लोहंड़ी गांव में एक गंभीर विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने सरकारी पीसीसी सड़क को अपनी जमीन बताकर बांस-बल्ली से घेर दिया, जिससे गांव का मुख्य आवागमन मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. इस घेराबंदी से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन गांव के समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की पहल पर रास्ता फिर से चालू कराया गया. रामकुमार महतो ने बताया कि यह सड़क वर्षों से उपयोग में है और सरकार द्वारा पीसीसी पथ के रूप में विकसित की गयी है. यह मामला केवल लोहंड़ी गांव तक सीमित नहीं है दारू अंचल के जरगा गांव में भी इसी तरह के अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय का घेराव किया था. इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक रास्तों पर निजी दावा और अतिक्रमण एक बढ़ती हुई समस्या बनती जा रही है. कार-मोटरसाइकिल में टक्कर, दो लोग घायल दारू. थाना क्षेत्र के झुमरा चौक में मंगलवार को कार-मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में मिथलेश कुमार और रंजीत कुमार मेहता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तरवा खरवा का गांव का रहनेवाला है. दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर झुमरा जा रहे थे. इसी बीच झुमरा के पास कार मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >