त्रिमूर्ति झील से युवक का शव मिला

शव की पहचान नहीं हो सकी है

हजारीबाग. हजारीबाग त्रिमूर्ति झील में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला. झील से शव को मुर्दा सेवा संस्थान के नीरज कुमार पासवान ने निकाला. शव का पोस्टमार्टम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराकर पहचान के लिए मॉर्चरी में रखा गया है. नीरज पासवान ने कहा कि शव को 72 घंटे तक मॉर्चरी में रखा जायेगा. पहचान नहीं होने पर अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा.

मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष से नासिर हसन की मां समी तारा ने 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. जबकि दूसरे पक्ष से जाकरून निशा (पति इस्तिफाक अहमद) ने आवेदन में 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.

जहर खाने से किशोरी की स्थिति गंभीर

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र की एक किशोरी की जहर खाने से स्थिति गंभीर हो गयी. उसे सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >