टाटीझरिया. प्रखंड क्षेत्र के खैरा पंचायत के प्रवासी मजदूर रामप्रसाद राम (55 वर्ष) की 30 जून को दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. उनकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि घर की तंगी के कारण रामप्रसाद (पिता जीवलाल राम) पिछले 25 वर्षों से दिल्ली के आजाद नगर में नमकीन फैक्ट्री में काम कर रहे थे. सोमवार को काम खत्म कर लौटने के क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत पर मुखिया कुमारी माधुरी, पंसस विनय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है.
अलग-अलग घटना में दो लोग घायल
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग घटना में दो लोग घायल हो गये. 30 जून की शाम मारपीट की घटना में रामू यादव (40 वर्ष, पिता भगत यादव) घायल हो गये. जबकि सड़क दुर्घटना में ग्राम धर्मपुर टाटीझरिया निवासी शंकर साव (50 वर्ष, पिता किशुन साव) घायल हो गये. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.लाल वारंटी गिरफ्तार, जेल
इचाक. थाना क्षेत्र के खूटरा गांव निवासी सुरेश महतो (पिता स्व गणेश महतो) को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सुरेश महतो लाल वारंटी है. वह पिछले 14 साल से फरार था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
