हजारीबाग: भारत-तिब्बत मैत्री मंच के अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी को लगातार चौथी बार कोर ग्रुप फॉर तिब्बत काउज का झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ का क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है. तिब्बत समन्वय केंद्र, नई दिल्ली की ओर से उनकी नियुक्ति की घोषणा की गयी.
सुदेश कुमार चंद्रवंशी लंबे समय से तिब्बत से जुड़े मुद्दों, मानवाधिकार और भारत की सुरक्षा से संबंधित विषयों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं. लगातार चौथी बार क्षेत्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिलने को क्षेत्र में तिब्बत जागरूकता अभियान को और मजबूती मिलने के रूप में देखा जा रहा है.
नियुक्ति के बाद सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि तिब्बत से जुड़े विषयों और भारत की सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता को और व्यापक बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस दिशा में जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा.
उनके पुनर्नियुक्त होने पर डॉ. बीके सिंह, विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रो. बंशीधर रुखैयार, ज्ञानचंद मेहता, हरीश श्रीवास्तव, गायत्री राणा, अजीत कुमार चंद्रवंशी, राजेंद्र प्रसाद, इंद्र राज आनंद, सुधीर कुमार, शैलेश कुमार चंद्रवंशी और राकेश वर्मा समेत भारत-तिब्बत मैत्री मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें: नशे से दूर रहो, मोबाइल गुम हो तो ये काम करो... हजारीबाग में छात्रों को पुलिस ने समझाया CEIR
