केरेडारी. थाना क्षेत्र के चट्टी पेटो गांव में करैत सांप के डंसने से छह वर्षीय बच्चे राजन राज की मौत हो गयी. वह गांव निवासी पपु साव का पुत्र था. परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करैत सांप ने राजन को डंस लिया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी लेकर पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सांप के जहर का वैक्सीन (एंटी स्नेक वेनम) उपलब्ध नहीं था. इलाज के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ती गयी और उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों ने उचित मुआवजा व अस्पताल में सांप के जहर की दवा उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगों को लेकर हजारीबाग-टंडवा मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम से मार्ग पर वाहनों की कतार लग गयी. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की.
करैत के डंसने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम की

रोड जाम करते लोग | Prabhat Khabar Network
Copied link
केरेडारी के चट्टी पेटो गांव में करैत सांप के डंसने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम न होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।