बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कलहाबाद स्थित पंचायत भवन परिसर में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता कृष्णदेव प्रसाद ने की. संचालन पंसस प्रतिनिधि छोटेलाल मेहता ने किया. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी पर चर्चा करते हुए पूजा समिति का गठन किया गया.
सर्वसम्मति से सिकंदर साव को अध्यक्ष, उपेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, शंकर प्रसाद को सचिव, अरुण प्रजापति को उपसचिव और मनोज राम को कोषाध्यक्ष चुना गया. कार्यसमिति के सदस्यों में जगदीश प्रसाद, प्रसादी राणा, वासुदेव महतो, महेंद्र प्रसाद, पंकज चंद्रवंशी, किसुन राम, अभिषेक कुमार, विजय चंद्रवंशी, सुखदेव पासवान, विश्वनाथ राम, राजकुमार साव, राजकुमार दास, बैजनाथ तुरी, भीम प्रसाद और मुकेश प्रसाद को रखा गया है.
सलाहकार समिति में मुखिया कलावती देवी, छोटेलाल मेहता, कृष्णदेव प्रसाद, यमुना साव, शशिभूषण प्रसाद, पूर्व मुखिया रामचंद्र राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल आजाद, बादल राम, द्वारिका महतो, सुकर राम, गोरखनाथ बाबा और बैजू बाबा का नाम पारित किया गया.
बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
