बरकट्ठा: बरकट्ठा के बाजारटांड़ में वर्ष 2020-21 में स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र के नये भवन निर्माण को लेकर चल रहे विवाद और रुके हुए कार्य की जांच सोमवार को की गयी. उपायुक्त कार्यालय के निर्देश पर बरही अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू ने प्रस्तावित निर्माण स्थल का दौरा कर मामले की पूरी जानकारी ली.
जानकारी के अनुसार बाजारटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 103 के निर्माण कार्य के लिए अभिकर्ता को दो लाख रुपये का अग्रिम भुगतान भी किया जा चुका है. हालांकि, अंजू देवी (पिता बोधा लाल) के द्वारा विवाद उत्पन्न किये जाने के बाद से निर्माण कार्य लंबे समय से अवरुद्ध पड़ा है.
इसी मामले की जमीनी सच्चाई का जायजा लेने के लिए एसडीओ जोहन टुडू ने सोमवार को खुद स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ बीपीओ उज्जवल किशोर, जेइ इमरान अंसारी, यासीर हुसैन, अमित दुबे, बीएफटी दिलीप कुमार दास समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.
प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू किये जाने से अब जल्द ही इस विवाद के समाधान होने की उम्मीद जतायी जा रही है.
