स्कॉर्पियो पलटा, पूर्व मंत्री समेत छह घायल

जोरदाग के समीप टायर फटने से हुआ हादसा

केरेडारी. केरेडारी थाना के पगार ओपी क्षेत्र अंतर्गत जोरदाग के समीप सोमवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का स्कॉर्पियो (जेएच02बीजी-0909) पलट जाने से योगेंद्र साव समेत छह लोेग घायल हो गये. घायलों में कलावती देवी, चिंता देवी, दशनी देवी, बलिता मसोमात एवं चालक पंकज कुमार शामिल हैं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में कराया गया. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल कलावती देवी को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग कर्बला गेट पगार के पास आंदोलन पर बैठे थे. वहां पूर्व मंत्री समेत छह लोग खाना खाने जोरदाग स्थित झुमरीटांड़ जा रहे थे. इसी दौरान स्कॉर्पियो का अगला टायर फट गया, जिससे स्कॉर्पियो पलट गया.

महुगाईकला पैक्स चुनाव के लिए नामांकन दाखिल

बड़कागांव. प्रखंड के महुगाईकला पैक्स चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किया गया. अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी योगेंद्र कुमार एवं ननकू राम ने नामांकन किया. इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी नामांकन किया गया. नामांकन प्रभारी पर्यवेक्षक आंगो पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष शिबू कुमार की देखरेख में हुआ. चुनाव 23 फरवरी को होगा. कुल 482 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >