कर्णपुरा बचाओ संघर्ष समिति ने धिक्कार दिवस मनाया

कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा राज्यों के अलावा जमशेदपुर, गया समेत कई बड़े शहरों से आंदोलनकारी किसान नेता शामिल हुए

बड़कागांव. कोल कंपनियों के विरुद्ध रैयतों के महाधरना के दो वर्ष पूरे होने पर बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा गांव में कर्णपुरा बचाओ संघर्ष समिति ने धिक्कार दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास कुमार ने की. संचालन विक्रम कुमार ने किया गया. कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा राज्यों के अलावा जमशेदपुर, गया समेत कई बड़े शहरों से आंदोलनकारी किसान नेता शामिल हुए थे. वक्ताओं ने कहा कि किसी भी कोल कंपनी को बड़कागांव में स्थापित होने नहीं दिया जायेगा. जिप सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि लोग एकजुट होकर आंदोलन करें. मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार भारत, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, डॉ मिथिलेश कुमार दांगी, श्रीकांत निराला, अनिरुद्ध कुमार, पैरू प्रताप राम, खेमलाल महतो, चिंतामणि, ओम प्रकाश, रामकुमार भार्गव, आचार्य नवीन, शिवकुमार सिंह, ज्योति जलधर, लखींद्र ठाकुर, संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष चिलम झा भारती, देवनाथ महतो, कविता देवी, दर्शन गंझु, राजेश कुमार, सफदर इमाम, राकेश मेहता, रामचरित्र प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >