लाखे मजार के पास जल जमाव को लेकर निगम व एनएच से रिपोर्ट मांगी

डीडीसी व एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

हजारीबाग. डीडीसी रिया सिंह व एसडीओ आदित्य पांडेय ने नगर निगम क्षेत्र के लाखे मजार के पास एनएच-522 पर जल जमाव का जायजा लिया. अधिकारियों के पहुंचते ही नगर निगम और एनएच के पदाधिकारी भी पहुंचे. लाखे मजार के पास बरसात के अलावा आम दिनों भी पानी की निकासी नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण पानी सड़क पर ही जमा रहता है. जिससे लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है. डीडीसी और एसडीओ ने लाखे मजार से चानो नदी तक निरीक्षण कर नगर निगम और एनएच के अधिकारियों से भी इस समस्या के समाधान पर रिपोर्ट मांगी है. जानकारी के अनुसार बरसात के पूर्व लाखे मजार से नूतन नगर होते हुए सिंघानी फोर लेन तक आरसीसी ड्रेन बनाया गया था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण ड्रेन से पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है. जिसे कारण वहां जल जमाव की समस्या बनी हुई है.

सुरक्षित इंटरनेट दिवस आज

हजारीबाग. सुरक्षित इंटरनेट दिवस 10 फरवरी को समाहरणालय सभागार में मनाया जायेगा. इस कार्यक्रम में डीसी शशि प्रकाश सिंह, एसपी अंजनी अंजन, डीडीसी रिया सिंह, एसडीओ आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा सहित कई पदाधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम में स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआइ के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग विषय पर चर्चा की जायेगी. कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और एनआइसी के संयुक्त तत्वावधान में किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >