हजारीबाग में शाम सात बजे जलेगा रावण, विधायक मनीष जायसवाल तीर चलाकर करेंगे दहन

रावण दहन के दौरान होती आतिशबाजी आकर्षक केंद्र रहता है. इस वर्ष बिहार नवादा के कलाकार आतिशबाजी करेंगे.

हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड के डेमोटांड में शाम सात बजे रावण दहन होगा. मुख्य अतिथि सह सदर विधायक मनीष जायसवाल तीर चलाकर रावण दहन करेंगे. ये जानकारी रावण दहन समिति के कोषाध्यक्ष ने दामोदर प्रसाद ने दी है. रावण दहन समिति के दामोदर प्रसाद ने बताया कि डेमोटांड में 27 वर्षों से विजय दशमी की शाम रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होता है. जिसमें शहर और आसपास के हजारों दर्शक रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचते हैं. वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहते हैं.

रावण दहन के दौरान होती आतिशबाजी आकर्षक केंद्र रहता है. इस वर्ष बिहार नवादा के कलाकार आतिशबाजी करेंगे. समिति के अध्यक्ष कैलाश साव, सचिव रामाज्ञा सिंह, बद्री साव, रामकुमार साव, संजय कुमार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं. इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदीप प्रसाद, श्रद्धानंद सिंह, मुन्ना सिंह, अविनाश कुमार यादव, विजय सिंह समेत कई व्यवसायी, समाज सेवी और नेता शामिल होंगे.

Also Read: झारखंड: हजारीबाग के चरही रेलवे ओवरब्रिज के समीप सड़क हादसा, दो की मौत, चार लोग घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >