किसानों को योजनाओं व ऋण प्रबंधन की जानकारी दी

प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय रबी फसल कार्यशाला

बड़कागांव. प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया. शुभारंभ प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी पंकज गुप्ता, बीटीएम श्याम देव कुमार, प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज, पौध संरक्षण पदाधिकारी शंकर कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी इंदु शेखर सहित किसानों ने संयुक्त रूप से किया. बीटीएम श्याम देव कुमार ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देना है. प्रखंड के कृषक मित्र एवं प्रगतिशील किसान योजनाओं की जानकारी लेकर अपने-अपने गांव व पंचायत में इसका प्रचार-प्रसार करेंगे. उन्होंने बिरसा विस्तार योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रबी व खरीफ फसल के समय-समय पर ऋण निकासी व जमा करने पर ब्याज नाममात्र लगता है, जबकि समय पर जमा नहीं करने पर ब्याज दर व चक्रवृद्धि ब्याज बढ़ जाता है. प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज ने बताया कि वर्ष में दो बार खरीफ व रवि फसल के समय कार्यशाला आयोजित की जाती है, जिसमें योजनाओं व तकनीकी जानकारी के साथ मादक पदार्थ की खेती पर प्रतिबंध व कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी जाती है. कार्यशाला में शमशेर आलम, गणेश साव, चुरामन गोप, मोहन साव, दिलेश्वर महतो, कमलनाथ महतो, मनोज कुमार महतो, कृष्ण देव प्रजापति, राजेंद्र महतो, दिनेश मुंडा, जीवन कुमार, वासुदेव प्रसाद, चंद्रनाथ महतो, महेश महतो सहित अन्य किसान शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >