पंडित जवाहरलाल नेहरू जनता के हृदय में हैं : निसार खान

जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बाल दिवस के रूप में मनायी गयी

14 हैज 103- कांग्रेस कार्यलय में कार्यकर्त्ता द्वारा नेहरू की जयंती मनाते हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बाल दिवस के रूप में मनायी गयी. जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की करोड़ो जनता के हृदय में हैं. कांग्रेस का अध्यक्ष पद अपने पिता के बाद स्वयं स्वीकार कर पूर्ण स्वराज्य की शपथ ली और स्वाधीन देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को विश्व चोटी के राष्ट्रों के मध्य ले जाकर प्रतिष्ठित किया. देश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्यनशील रहे. मौके पर युवा प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, राजू चौरसिया, सुनिल अग्रवाल, सुनिल सिंह राठौर, अजय गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, लाल बिहारी सिंह, साजिद हुसैन, रघु जायसवाल, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, ज्ञानी प्रसाद मेहता, सलीम रजा, बाबर अंसारी, अजित कुमार सिंह, अनिल कुमार भुईयां, इजहार हुसैन, अर्जुन नायक, प्रदीप कुमार मंडल, सैयद अशरफ अली, सुरेन्द्र कुमार सिंह, बहादुर सागर, निसार अहमद भोला, भैया असीम कुमार, मकसुद आलम, कौशल कुमार सिंह, सीडी सिंह के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >