बसरिया में सर्व कल्याण नवचंडी महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा में शामिल हुईं 501 महिलाएं व कन्याएं

दारू. प्रखंड के पुनाय पंचायत के बसरिया में पांच दिवसीय सर्व कल्याण नवचंडी महायज्ञ सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा में 501 कुंवारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं. माथे पर कलश लेकर मंदिर प्रांगण से बाजे-गाजे के साथ जय माता दी, जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए चार किमी दूर उत्तरवाहिनी गोबराही पहुंचीं. वहां यज्ञाचार्य गोपाल पांडेय व सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया. इसके बाद यज्ञस्थल पहुंचकर कलश को स्थापित किया. आयोजन कमेटी के सचिव अरविंद कुशवाहा ने बताया कि 24 जून को पूजन, हवन एवं आरती, 25 जून को पूजन, दिव्य भगवती शृंगार आरती, 26 को पूजन, शोभायात्रा एवं महाआरती, 27 जून को पूर्णाहुति, कन्या पूजन व महाभंडारा का आयोजन किया जायेगा. महायज्ञ को लेकर उपप्रमुख कौशल्या देवी, बिरेंद्र कुमार, राजकुमार, उदय नारायण महतो, अशोक प्रसाद कुशवाहा, संतोष प्रसाद कुशवाहा, धर्मपाल ठाकुर, पवन कुमार सोनी, मंटू प्रसाद, संतोष कुमार अग्रवाल, यमुना कुमार, मनीष पासवान, सागर पासवान, राजपाल ठाकुर, रौनक, चंदन यादव, सचिन, शिवम, राजा, दीपक, धर्मेंद्र, जितेंद्र, पंकज, बदल, छोटेपाल, सिकंदर राम समेत समस्त ग्रामीण सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >