सांसद खेल महोत्सव-2025 का आगाज 15 को गोला मैदान से

इस वर्ष नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में लगभग 1500 टीमें भाग लेंगी

हजारीबाग. सांसद खेल महोत्सव-2025 का आगाज 15 जुलाई को गोला से होगा. नमो फुटबॉल टूर्नामेंट लगभग दो माह तक चलेगा. इसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 22 प्रखंड के 22,500 फुटबॉल खिलाड़ी शामिल होंगे. उक्त जानकारी हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वह लगातार दूसरी बार अपने लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं. सांसद ने नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी पूरी होने के बाद हजारीबाग के पुराने फुटबॉलरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. 80 के दशक के हजारीबाग के फुटबॉल खिलाड़ी विकास चौधरी, शंकर मुखर्जी, अशोक कुमार भट्टाचार्य, प्रमोद कुमार और मुकेश कुमार ने सांसद के साथ मशाल जलायी. 15 जुलाई से रामगढ़ के गोला मैदान से खेल प्रतियोगिता की शुरुआत होगी. मंच संचालन बंटी तिवारी, विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया.

ट्रॉफी, जर्सी व मेडल का अनावरण

सांसद ने डिस्प्ले के साथ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी, नमो जर्सी, नमो मेडल और पुरस्कार राशि के चेक का अनावरण किया. सांसद ने बताया कि इस वर्ष नमो फुटबॉल टूर्नामेंट में लगभग 1500 टीमें भाग लेंगी, जो पिछले वर्ष से कहीं अधिक है. प्रत्येक चरण की विजेता टीम को 25,000 नकद, नमो ट्रॉफी और मेडल व उपविजेता टीम को 15,000 नकद और नमो ट्रॉफी भेंट की जायेगी. मौके पर अमरदीप यादव, केपी ओझा, अनिल मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, टुन्नू गोप, कयूम अहमद, सत्येंद्र नारायण सिंह, रेणुका साहू, रमेश ठाकुर, दामोदर सिंह, जय नारायण प्रसाद, राजकरण पांडेय, मनोरमा राणा, तनवीर अहमद, महेंद्र राम बिहारी, रमेश हेंब्रम, राजीव जायसवाल, दिनेश सिंह राठौर, खोखा सिंह उर्फ द्वारिका सिंह, रंजन चौधरी, अजय साहू, किशोरी राणा, नागेंद्र गुप्ता, विजय वर्मा, जयप्रकाश, विवेक बरियार, अशोक कुशवाहा, बलदेव बाबू, दामोदर साहू, अविनाश कुमार, रामजी गुप्ता, शिवपाल यादव, ऋषि शर्मा, प्रीतम झा, मनसु बेदिया, बबलू साव, सुभाष रजवार, विकास मणि पाठक, विशाल कुमार, जितेंद्र साहू, सूरज कुमार, प्रदीप कुशवाहा, महेश महतो, प्रदीप कुमार, जितेंद्र महतो, राकेश कुमार सिन्हा सहित रेफरी और खेल संचालन समिति से जुड़े लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >