विधायक ने कार्यालय से नदारद कर्मियों को दी चेतावनी

प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण

बरकट्ठा. विधायक अमित कुमार यादव ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. विधायक सुबह 10.30 बजे कार्यालय के मुख्य द्वार पर कुर्सी-टेबल लगाकर बैठ गये. इस दौरान विभिन्न विभागों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की. जांच में कई कर्मचारी समय होने के बावजूद कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये. जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों को फोन के माध्यम से चेतावनी दी. इस दरम्यान विधायक ने कार्यालय परिसर में मौजूद महिलाओं एवं बुजुर्गों से उनकी समस्याएं सुनीं. जिसमें पेंशन एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में हो रही देरी सामने आयी. विधायक ने मौके पर मौजूद बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ नवीन भूषण कुल्लू एवं अन्य अधिकारियों से कहा कि जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही साथ साफ-सफाई और आम जनता की सुविधा सुनिश्चित की जाये. जो कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं हैं उन पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. मौके पर इन्द्रदेव यादव, राजकुमार मंडल, अजमल हुसैन, नवल किशोर, संजय कुमार, छोटू प्रसाद, रतन गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >