मेधा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

हजारीबाग जेसुइट एजुकेशन सोसाइटी ने मेधा सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया. जानिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी.

हजारीबाग : हजारीबाग जेसुइट एजुकेशन सोसाइटी की ओर से रविवार को सेंट जेवियर्स स्कूल के ऑडिटोरियम में मैजिस अवार्ड सेरेमनी-2026 का आयोजन किया गया. समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

विशिष्ट अतिथि प्रोविंशियल फादर विंसेंट हैंसदाक एसजे ने मैजिस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका अर्थ जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर बेहतर बनने का प्रयास है. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य फादर रोसनर खलखो एसजे ने की. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बेहतर चरित्र और मानवीय मूल्यों का विकास करना है.

समारोह में हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और लातेहार के जेसुइट विद्यालयों के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सेंट जेवियर्स प्लस-टू सीतागढ़ एवं सेंट रॉबर्ट्स प्लस-टू सिंदूर के विद्यार्थियों ने आकर्षक नागपुरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. अंत में फादर रंजीत मरांडी एसजे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >