बड़कागांव में कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

बड़कागांव के चेपाकलां में कोयला ढोने वाले तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्टिंग रोड जाम कर दिया है, जिससे कोयला ढुलाई ठप हो गई है.

संजय सागर की रिपोर्ट

बड़कागांव, हजारीबाग. बड़कागांव के डाड़ीकलां ओपी क्षेत्र के चेपाकलां गांव में शुक्रवार की सुबह 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. एनटीपीसी के त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड बिल्डिंग के पास त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड के कोयला ढोने वाले हाईवे ने वाले तेज रफ्तार हाईवा ने 52 वर्षीय जयपाली महतो को कुचल दिया. हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

विस्थापित था मृतक

मृतक मंझली डाड़ी निवासी प्यारी महतो का पुत्र था. वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है. बताया जाता है कि जयपाली महतो एनटीपीसी एनएमएल द्वारा विस्थापित व्यक्ति था. मंझलीडाड़ी में उसका घर कोल माइंस के कारण विस्थापित हो गया था, जिसके बाद उसने बड़कागांव के पकरी बरवाडीह में नया आवास बनाया था.

चारा लाने जा रहा था जंगल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार सुबह वह अपने नए आवास से कुल्हाड़ी लेकर बकरी के लिए चारा लाने जंगल जा रहा था. तभी चेपाकलां के पास कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने वाली हाईवा ने तेज गति से उसे अपनी चपेट में ले लिया.

ये भी पढ़ें: मांडू में विकास की खुली पोल! जर्जर सड़क से रोज गुजरते हैं 500 से ज्यादा बच्चे, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

ग्रामीणों ने सड़क जाम

घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों एनटीपीसी एमएल, त्रिवेणी सैनिक एवं ट्रांसपोर्ट कंपनी से विभिन्न मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टिंग रोड जाम कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड के ट्रांसपोर्टिंग हाईवा से बार-बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. इस रोड में लोगों को चलना मुश्किल हो गया है. रोड जाम के कारण एनटीपीसी एनएमएल का कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गया है. दर्जनों हाईवा सड़क पर ही खड़े हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही डाड़ीकलां ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू और बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुटे हैं.

वहीं इस संबंध में त्रिवेणी सैनिक के एचआर उत्तम झा ने फोन पर बताया कि कोयले की ट्रांसपोर्टिंग त्रिवेणी द्वारा नहीं, दूसरी कंपनी द्वारा की जाती है. मामले की जानकारी ली जा रही है.




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >